फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Tue, 30 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच बभनगांवा कला गांव के पास रविवार व सोमवार रात अप रेलवे ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कोई कह रहा है कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि स्वयं रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या की होगी। पुलिस के अनुसार, युवक लाल रंग का लोवर और मैरून रंग चेकदार शर्ट पहने हुए था। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें