फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एरियर भुगतान होने पर जताया आभार

Mon, 20 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ईओ से मिलते सफाई कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी व अन्य
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद के कर्मियों को दीपावली के पहले ही उनका महंगाई सहित अन्य भत्ते का भुगतान एरियर के रूप में भुगतान होने पर प्रसन्नता जताई। रविवार को ईओ अंगद गुप्ता से उनके आवास पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष अख्तर अली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुलाकात की। कहा कि नपाध्यक्ष नेहा वर्मा व ईओ के अथक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। नपा के समस्त कर्मी का महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से अभी तक बकाया है। वहीं वर्ष 2018-19, 2020-21, 2022-23 व 75 प्रतिशत 2023-24 का बकाया था। दिवाली के पहले ही 182 स्थायी व 145 संविदा कर्मियों का एरियर भुगतान किया गया। पर्व पर भुगतान होने से कर्मियों में खुशी की है। वसीम, हुसेन, रियाज, हसमत, रफीक सहित अन्य मौजूद रहे। कहा कि कर्मियों का कुल 52 लाख रुपये भुगतान हुए हैं। कर्मियों के चेहरे पर खुशी है। दिवाली पर्व पर खुशियां दोगुनी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें