बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह ने रविवार को रिक्शा और ठेला चालकों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। 72 रिक्शा और ठेला चालकों को मिष्ठान एवं वस्त्र का उपहार दिया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने इसे अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर वंचितों की सेवा करनी चाहिए। अवसर पर अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत के 107 कर्मियों सहित आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों तथा समूह की 65 महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभासद गण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।