स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद (स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
- फोटो : जितेंद्र भारती।
गौर/बस्ती। मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। ठंड के असर दिखाने के साथ ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी होती जा रही है। मंगलवार को दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफाॅर्म पर यात्री ठंड के चलते परेशान नजर आए।
यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत मानसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर हुई। क्योंकि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 12:15 बजे निर्धारित है, मगर ट्रेन इतनी विलंब रही की ठंड में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर जैसे-तैसे समय गुजारना पड़ा। सहरसा-एसी स्पेशल एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही।
रेलवे समय सारिणी के अनुसार, जो एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं उनमें दरभंगा-क्लोन स्पेशल पांच घंटे, नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छह घंटे, गोरखपुर-पूणे और जनसाधारण-सहरसा एक्सप्रेस, जननायक-एक्सप्रेस दो-दो घंटे, पूणे-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस पांच घंटे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल तीन घंटे, अयोध्या-भटनी पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, नई दिल्ली-क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है।