फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं को समझाया साइबर क्राइम के पेच

Sat, 05 Oct 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज सोनबरसा छावनी में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें साइबर क्राइम जागरूकता एवं डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में 150 छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी छावनी श्री विजय कुमार दूबे ने प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह की मौजूदगी में छात्राओं को डिजिटल अरेस्टिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, वेबसाइट हैक, एटीएम डेबिट कार्ड फ्रॉड, धन शोधन, ऑनलाइन सॉफ्ट फ्रॉड, इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड के बारे में समझाया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर फ्रॉड, सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इंस्टाग्राम के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के श्री मति अपड़ाना सिंह, रागिनी राय ,सुधा पांडेय, मीरा श्रीवास्तव, रचना आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें