फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एमबीबीएस में छह विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Sat, 05 Oct 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर चल रहे प्रवेश प्रक्रिया में शुक्रवार को यूपी नीट कोटे से छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसी के साथ अब यूपी कोटे से प्रवेश की संख्या बढ़कर 81 पहुंच गई है। एनएमसी के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि शुक्रवार को यूपी नीट कोटे में रिक्त सीटों पर छह छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। अब यूपी नीट कोटे में चार सीटें रिक्त हैं। बताया कि शनिवार द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का अंतिम दिन है। उम्मीद है कि रिक्त चार सीटें भी भर जाएंगी। बताया कि ऑल इंडिया कोटे से अब तक 10 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। इसमें पांच सीटें रिक्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें