फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं को समझाए आत्मरक्षा के तौर-तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महादेवा/ लालगंज, बस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज बारीघाट में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी एसपी/ क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी पाठ पढ़ाए। महिला संबंधी कानूनों की जानकारी देने के साथ ही आत्मरक्षा के तौर-तरीके समझाए।
उन्होंने मौजूदा समय में सबसे ज्यादा तंग कर रहे साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं के बारे में उन्हें बताया गया। छात्राओं की जिज्ञासा शांत करने के लिए डिप्टी एसपी ने उनके तमाम सवालों के जवाब भी दिए। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं महिला डिप्टी एसपी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखीं। पाठशाला में 196 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षिका उषा देवी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्रा खुशी पांडेय एवं महिमा ने सरस्वती वंदना एवं छात्रा नीलम और अन्नु ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा का महत्व एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के मंत्र बताए। साथ ही 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112 , 1930 साइबर क्राइम, पाॅक्सो एक्ट, गुड एवं बैड टच के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संतोष पांडेय ने किया। प्रबंधक अनुराग पाल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वजीत पाल ने अमर उजाला को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार गुप्ता, दुर्गेश पाल, सुरेंद्रनाथ, कुंवरसेन, इंंद्रजीत गौतम, शंभूनाथ, शैलेंद्र कुमार, प्रतिमा, आलोक कुमार पाल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें