फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो घंटे सर्च अभियान के बाद खाली हाथ लौटी आबकारी और पुलिस की टीम

Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत भवन में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर डाला था छापा
विज्ञापन

- एसडीएम ने जर्जर पंचायत भवन व पशु बाजार का किया निरीक्षण
- चार दिन के भीतर आवश्यक कागजात जमा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रमजोत। विक्रमजोत कस्बा के निकट शंकरपुर ग्राम पंचायत के निष्प्रयोज्य पंचायत भवन पर अवैध शराब का कारोबार की सूचना दी गई। दोपहर तीन बजे एसडीएम हर्रैया के निर्देश पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा डाला। दो घंटे की तलाशी के बाद भी अवैध शराब के कारोबार के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पर, इस भवन में बिना अनुमति के पशु बाजार का संचालन मिला। बाजार संचालक को एसडीएम ने चार दिन में लाइसेंस व जरूरी कागजात उपलब्ध कराने का समय दिया है।
शंकरपुर के निष्प्रयोज्य पंचायत भवन में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के पशु बाजार संचालक ने कब्जा कर रखा था। इसका खुलासा रविवार को एसडीएम गुलाबचंद, आबकारी व पुलिस टीम के छापेमारी में हुआ। जब टीम पहुंची तो वहां पर पशु बाजार के कर्मचारी आराम फरमाते हुए मिले। कर्मचारियों को बाहर निकालकर खाली कराया गया। बाजार का संचालन शंकरपुर के जितेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा था। एसडीएम ने पशु हाट में काम करने वाले कर्मचारी और संचालक से बाजार का लाइसेंस और स्टाक रजिस्टर, खरीद फरोख्त रजिस्टर की मांग किया। मौके पर कोई कागज नहीं उपलब्ध करा सकें। एसडीएम ने संचालक जितेंद्र सिंह एवं उनके बेटे को चार दिन के भीतर पशु बाजार से जुड़े कागज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से पंचायत भवन से चकरोड तक अतिक्रमण की शिकायत
उप जिलाधिकारी गुलाबचंद ने बताया कि पंचायत भवन से सटे चकरोड पर अतिक्रमण एवं पशुहाट पर संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की शिकायत मिली थी। उप जिलाधिकारी एसडीएम ने शिकायत की जांच कर विक्रमजोत चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय को आवश्यक निगरानी बरतने को कहा। उप जिलाधिकारी गुलाबचंद ने बताया कि शंकरपुर गांव निवासी डॉक्टर श्वेता सिंह एवं उनके पिता डॉ बीके सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत किया गया। शिकायती पत्र में कहा कि उनके घर के पास लग रहे पशुहाट बाजार में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसी सूचना पर पशु बाजार का निरीक्षण किया गया है। आवश्यक कागजात नहीं मिले हैं, चार दिन की मोहलत देकर छोड़ा गया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़, महेश सिंह व चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय टीम के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें