फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवा सप्ताह के 123 रोगियों का उपचार

Mon, 02 Oct 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आरएसएस सेवा विभाग के तहत सेवा भारती की ओर से भटोलवा खीरीघाट पंचायत भवन में रविवार को निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 123 रोगियों का जांचोपरांत उपचार किया गया। शिविर का शुभारंभ डिप्टी सीएमओ विनोद कुमार, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह और आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय नारायण द्वारा भारत माता के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

शिविर में डिप्टी सीएमओ विनोद कुमार, डाॅ. मासूमा खातून, चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र ने मरीजों का मुफ्त इलाज किया। इस दौरान ब्लड शुगर, वजन, बीपी, हार्टबीट आदि की जांच की गई। इस मौके पर आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रचारक अभय, जिला कार्यवाह श्रीराम, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप, आशुतोष, सुबोध आदि मौजूद रहे। सेवा प्रमुख ने बताया कि इसके अलवा पुराना डाकखाना में डाॅ. आरपी सिंह, डाॅ. ए के दुबे और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शिवा कॉलोनी में डाॅ. सौरभ द्विवेदी, डाॅ. तनु मिश्रा के नेतृत्व में शिविर का लगाकर मरीजों का उपचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें