फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरसीसी पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ताइक्ववांडो में पदक जीतने वाले आरसीसी प​ब्लिक स्कूल के बच्चे- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती (वि.)। दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित 36 वीं दिल्ली स्टेट आईटीएफ ताइक्वांडो चैम्पियनशिप- 2025 में आरसीसी पब्लिक स्कूल, बस्ती के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी तथा पीटीआई अखिलेश के मार्गदर्शन में कुल 7 छात्रों (लड़के एवं लड़कियां) ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 4 खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किए। जिसमें अजय यादव रजत पदक, दिव्यांश कांस्य पदक, देवांश कांस्य पदक और हर्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त समीर अली, अंकिता चौधरी एवं अंशिका चौधरी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इन खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देने का श्रेय विद्यालय के ताइक्वांडो प्रशिक्षक आशुतोष सिंह (सेकेंड डिग्री ब्लैक बेल्ट, आईटीएफ) को जाता है। उनके कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने खिलाड़ियों को अपने हाथों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें