फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मिल सकती है स्वकेंद्र पर परीक्षा की सुविधा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
छात्राओं को मिल सकती है स्वकेंद्र पर परीक्षा की सुविधा
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में छात्राओं को स्वकेंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिल सकती है। यह सुविधा उन स्कूलों की छात्राओं को मिलेगी, जिनके परीक्षा केंद्र स्कूल से पांच किलोमीटर की दूरी पर बन गए हैं। यह बात डीएम ने बुधवार को जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों की समीक्षा में कही और शिक्षा विभाग और एसडीएम से रिपोर्ट देने को कहा है। इसके लिए छह फरवरी तक का समय दिया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि केंद्रों का निर्धारण इस प्रकार करें कि छात्राओं को पांच किलोमीटर से अधिक चलकर परीक्षा देने के लिए न जाना पड़े। उन्हें यथासंभव स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों की जांच एसडीएम, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार ही करेंगे। डीएम ने पाया कि 23 प्रधानाचार्यों की ओर से आपत्ति आई है कि उनके यहां क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए आवंटित कर दिया गया है। इस पर डीएम ने अधिक छात्रों की संख्या को स्थानीय स्तर पर कम आवंटित किए गए स्कूलों में परीक्षा के लिए व्यवस्थित कराने को कहा है। चार ऐसे विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बीएस यादव ने बताया कि पिछले वर्ष 132 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 250 तथा अधिकतम 1200 परीक्षार्थी आवंटित किए जा सकते हैं। बैठक में एडीएम अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनंद श्रीनेत तथा तहसील स्तरीय समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बन सकते हैं 29 नए परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 120 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से चार ने परीक्षा कराने से असमर्थता जाहिर की है। डीएम ने 116 विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों को यथावत रखते हुए अन्य 29 विद्यालयों के संबंध में एसडीएम से रिपोर्ट तलब की है। शासनादेश के अनुसार अभी भी 29 नए विद्यालय केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें