फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर छाए रहे बादल, उमस से हर कोई नजर आया बेहाल

Sun, 12 May 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान, तापमान रहेगा सामान्य से कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। करीब सप्ताहभर से जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम हो रहा है। रोज बादल छाए रहने के बाद भी बारिश का नहीं हो रही है। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर तक हवा भी नहीं चली। इससे उमस बढ़ने से हर कोई परेशान दिखा।
मौसम में आए दिन परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग पांच अप्रैल को ही पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जता चुका है। इसके बाद भी जिले में बूंद नहीं पड़ी। बादलों के कारण दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रहती है। इससे उमस बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अभी तक तेज पछुआ हवा चल रही थी, जिससे बादल उड़ जा रहे थे। अब हवा की गति सामान्य हो चुकी है। आगामी 24 घंटे में जिले में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें