फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 25 किसानों को वितरित की गई दलहन की मिनी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। ब्लॉक सभागार में रविवार को दलहन आत्मनिर्भर योजना के तहत चयनित किसानों को दलहन मिनी किट और गेहूं क्लस्टर प्रदर्शन के लिए बीज वितरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और पीपीओ रतन शंकर ओझा ने ब्लॉक के 25 किसानों को निशुल्क बीज प्रदान किए। इस मौके पर पीपीओ रतन शंकर ओझा ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। किसानों को फसलों का बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्नतशील बीजों का प्रयोग करना चाहिए। इससे उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी, राजेश ओझा, मार्कण्डेय मिश्र, पूर्व प्रधान कृष्णमणि मिश्र, बलराम त्रिपाठी, आज्ञाराम चौधरी, अयोध्या प्रसाद, बीरभद्र ओझा और केसरी नंदन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें