फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूजा का तेल-घी भी सुरक्षित नहीं त्योहार में खेप खपाने की तैयारी

Wed, 23 Oct 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कुछ छोटी-छोटी चीजों पर आप ध्यान नहीं दे पाते हैं। मगर, वह भी नुकसानदेह है। आजकल त्योहारों के चलते पूजन सामग्रियों की मांग बढ़ गई है। बाजार में पूजा में प्रयोग होने वाले देशी घी, तेल के छोटे पैक से लेकर बड़े पैक की भरमार है।
ब्रांडेड उत्पाद की आड़ में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी और नकली तेल खपाए जा रहे हैं। इसके प्रयोग से आपके घर और पूजा स्थल की आबोहवा खराब हो रही है। इससे निकलने वाले धुएं न तो पर्यावरण के मित्र हैं और न ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

पूजा के तेल और घी में भी धंधेबाजों ने बड़ा खेल कर दिया है। पूजा स्थल पर घी और तेल के दीये से देवी-देवता प्रसन्न हो न हों। मगर, इसमें मिलावटखोरी कर अच्छा मुनाफा कमाने वाले धंधेबाजों में खुशी का ठिकाना नहीं है। बाजार में बड़े पैमाने पर पूजा के तेल और घी खपाए जा रहे हैं।
त्योहार के सीजन में मिलावटी पूजा तेल और घी बेचने की बहार है। ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद की तर्ज पर ही लोकल पूजन उत्पाद भी बेच दिए जा रहे हैं।
शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावटी वनस्पति घी के 10 से लेकर 100 रुपये तक के पैक बाजार में उपलब्ध है। वहीं शुद्ध तिल के तेल नाम पर मिलावटी तेल भी 200 ग्राम के पैक से लेकर 400 ग्राम एवं 900 ग्राम के पैक में बाजार में उतारा गया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इन उत्पादों के रैपर पर देवी-देवताओं की फोटो लगी हुई है।
लोग शुद्ध पूजन सामग्री समझकर इसे घर ले जा रहे हैं। उपयोग करने के बाद इसमें मिलावट का खेल पता चल रहा है। देशी घी एवं तिल के तेल की दीया जलाने पर काला धुआं निकल रहा है।
इससे पूजा स्थल पर धुएं की कालिख जमा हो रही है। इसका सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है। घर की आबोहवा भी खराब हो रही है। बड़े शहरों से हो रही आपूर्ति
मिलावटी पूजन सामग्रियों की आपूर्ति बड़े शहरों से हो रही है। ब्रांड की आड़ में मिलावटी पूजन घी और तिल का तेल ट्रांसपोर्ट के जरिये पहुंच रहा है।
स्थानीय स्तर पर धंधेबाज इसे रिसीव कर बेचने का काम कर रहे हैं। इस धंधे में टैक्स चोरी भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन उत्पादों की खपत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

नहीं लिए जाते नमूने, इसलिए कारोबार में बढ़ोत्तरी पूजन सामग्री के नाम पर बाजार में खपाए जा रहे तिल के तेल और घी के नमूने नहीं लिए जाते हैं। इसलिए इस धंधे में लगातार इजाफा हो रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बाजार में बिकने वाले तिल के तेल और पूजन घी की जांच कराने पर ध्यान नहीं देता है। इस वजह से धंधेबाज इससे अच्छा खासा मुृनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें