बस्ती। सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संसारपुर में निरीक्षण के दौरान पेयजल पर निबंध लिखने में जहां बच्चे फेल हो गए, वहीं शिक्षा मित्र भी इसे नहीं लिख पाईं। यही नहीं स्कूूल की शैक्षिक गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई। यह सब कुछ हुआ मंगलवार को जब डीएम प्रियंका निरंजन निरीक्षण के लिए सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय संसारपुर अचानक पहुंच गईं।
सबसे पहले उन्होंने बच्चों की संख्या पूछी। बताया गया कि कुल 48 बच्चे नामांकित हैं, मगर उपस्थिति केवल 25 बच्चों की थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने बच्चों से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई जिसे वे पढ़ लिए, मगर पेयजल पर निबंध व छुट्टी का आवेदन लिखने में बच्चे फेल हो गए। डीएम ने यहां बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए लेखपाल को पैमाइश करने का निर्देश दिया। डीएम ने बीईओ को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण व व्यवस्थागत कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।