फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छिनैती की वारदात से पहले भी बदमाश पुलिस को दे चुके हैं चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर/कुदरहा। 24 दिसंबर को छिनैती की वारदात से पहले भी बदमाश पुलिस को चुनौती दे चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस सबक नहीं ले रही है। इससे लोगों का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि छिनैती की वारदात के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जबकि 19 दिसंबर की वारदात से वह इनकार कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छरदही गांव निवासी शाहरुख बुधवार की शाम स्कूटी से बस्ती से मोबाइल की दुकान का सामान खरीद कर घर आ रहा थे। राम जानकी मार्ग पर गायघाट में कठौवा पुल के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।

शाहरुख का कहना है कि स्कूटी रोकते ही बाइक से उतरकर एक बदमाश ने चाभी निकाल ली। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक दूसरे बदमाश ने कनपटी पर असलहा सटाकर कहा कि चिल्लाओगे तो गोली मार दूंगा। इतना कहकर बैग छीन लिया। बैग में नकदी, एटीएम व आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल एसेसरीज आदि थे। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए कुदरहा की तरफ भाग गए। शाहरुख का कहना है कि वारदात के दिन ही उसने गायघाट पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। पुलिस ने कहा कि छानबीन कर एक दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर देंगे।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में छरदही गांव निवासी गोपी दूबे ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम करीब 6:45 बजे गायघाट उसे रोक लिया। उनके साथ अभद्रता की। किसी तरह बाइक लेकर वह घर पहुंचे और गांव के कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की, मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। इसके बाद गायघाट पुलिस चौकी पर सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने कहा कि इसकी चर्चा कहीं मत करिएगा। हम जांच-पड़ताल करेंगे।





पीड़ित शाहरुख की तहरीर पर कलवारी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिसकर्मी दबिश दे रहे हैं। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। छरदही गांव के गोपी दूबे के साथ हुई वारदात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




-संजय सिंह, सीओ कलवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें