बस्ती। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के 21 दिन बाद भी परिषदीय स्कूलों के शिक्षक कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं। ऐसे में एकल व शिक्षक विहीन विद्यालयों पर शिक्षक व छात्र अनुपात बराबर नहीं हो पा रहा है।
वर्ष 2025 में शिक्षकों के समायोजन को लेकर लगी रोक हाईकोर्ट ने बहाल कर दी। उसके बाद सितंबर में बीएसए ने आपत्ति दर्ज न कराने वाले शिक्षकों को वरिष्ठता सूची के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यालय चुनने का विकल्प दिया। इस प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई, जिसके बाद पुरुष अध्यापकों की काउंसिलिंग हुई। प्राइमरी के 89 व जूनियर के 101 शिक्षकों ने 9 व 10 सितंबर को काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद अभी तक उनकी सूची जारी नहीं हुई। संवाद