बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने भैंसा पांडेय गांव निवासी शुभम पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले सितंबर में शुभम युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान मोबाइल पर वीडियो कॉल के समय के अर्धनग्न फोटो और वीडियो भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि इसके बाद वह युवती पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।