बस्ती। शनिवार को नगर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ग्राम प्रहरियों से संवाद किया और उन्हें टॉर्च, लाठी व साफा वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और प्रहरियों की भूमिका प्रभावी बनाना था। एसपी ने प्रहरियों को निर्देश दिए कि वे संदिग्ध गतिविधियों और अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिलाधिकारी रवीश कुमार ने उनकी भूमिका की सराहना की और प्रशिक्षण व सुविधाओं में सुधार का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीओ कलवारी प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी विश्व मोहन राय भी मौजूद रहे। संवाद