पुरानी बस्ती में शिक्षक-अभिभावक के साथ बैठक करते ईओ अंगद गुप्ता
बस्ती। नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता ने शनिवार को स्कूलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कंपोजिट विद्यालय पांडेय बाजार, सुरतीहट्टा एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती में पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जोर दिया। ईओ ने गीले-सूखे कूड़े को अलग कर सफाई कर्मचारियों को ही देने की अपील की। सभासद रवि पासवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सन्नी गौतम, जियो स्टेट, जेई, सफाई नायक आदि उपस्थित रहे। संवाद