फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आज, शामिल होंगे 270 बच्चे

Sun, 11 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के श्रमिकों के बच्चों को परशुरामपुर के बसेवा में अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। इसकी प्रवेश परीक्षा रविवार को तीनों जिलों में बनाए गए केंद्रों पर सुबह 11 से 1.15 बजे दोपहर तक होगी।
विज्ञापन

नोडल अफसर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की भांति परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा में 270 विद्यार्थी शामिल होंगे। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र की शुरूआत 1 जुलाई से होनी है। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक पठन पाठन कराया जाएगा। प्रवेश के लिए परीक्षा तीनों जिलों में एक साथ 11 जून को आयोजित की जानी है। प्रवेश परीक्षा में कुल 80 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 40 प्रश्न मानसिक क्षमता परीक्षण, 20 गणित और 20 प्रश्न भाषा ज्ञान के होंगे। परीक्षा 11 बजे से दोपहर सवा एक बजे होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बताया कि तीनों जिलों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 जून को बस्ती के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस्ती में 172, सिद्धार्थ नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में 18 और संतकबीरनगर के हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज में 80 विद्यार्थी देंगे। कुल 80 सीटों के लिए 270 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शमिल होंगे। प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक से निकाल कर सभी केंद्रों पर समय से पहुंचा दिया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि हर सेंटर पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्था परखने के लिए हर एक केंद्र पर मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहेंगे।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा : जीजीआईसी बस्ती में 172 परीक्षार्थी, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर मेंं 18 परीक्षार्थी, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज संतकबीरनगर में 80 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें