फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ यात्रियों के लिए नगर पालिका ने किए व्यापक प्रबंध

Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या से सरयू का पवित्र जल लेकर श्रीभद्रेश्वरनाथ के साथ ही प्रमुख शिवालयों में 15 जुलाई को जलाभिषेक के लिए कांवड़िया निकल पड़े हैं। बुधवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा, उनके प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के साथ अमहट घाट एवं अन्य स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश, सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करें। बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरा, नदी में बैरिकेडिंग के अलावा अन्य व्यवस्था को चाक-चौबंद करें।
ईओ ने बताया कि प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रकाश निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला, घाट और सड़कों पर सफाई का दायित्व सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा को दिया गया है। तैयारियों के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के साथ वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘सोनू’ आदर्श पाठक, दुर्गेश त्रिपाठी, नगर पालिका के अनुज कुमार सिंह, शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें