27 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों और अवर अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को रैली निकाल कर अपनी मांगें बुलंद कीं। रैली पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कार्यालय से निकलकर कचहरी होते हुए जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। वहां जोरदार नारेबाजी हुई। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने के निर्णय को दोहराया गया।
बृहस्पतिवार को हड़ताल डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल का दसवां दिन था। सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के संघ भवन पर एकत्रित हुए। सभा कर सरकार के रवैये की आलाचना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आरईडी के प्रांतीय संगठन मंत्री संतराम वर्मा और संचालन जनपद सचिव अजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डीएस सिंह, ओमकार यादव, संतराम वर्मा, ठाकुरदीन, रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी दुबे, योगेंद्र प्रसाद, देवेंद्र, केएन तिवारी, शैलेश कुमार नायक, एके सिंह एवं सुरेश प्रसाद, डीपी शाही, डीएस सिंह, रजनीकांत यादव, सुशील कुमार भारती, रामदुलारे, प्रमोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।