फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंजीनियर युवती का फंदे से लटका मिला शव, सनसनी

Mon, 10 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी बाजार में रविवार को इंजीनियरिंग पास युवती का शव टिन शेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह आठ बजे परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग बताई गई है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, बैड़ारी निवासी 24 वर्षीय कैफिया अंजुम पुत्री खिलाफत उर्फ सैय्यद अहमद नें आंबेडकरनगर जिले के सरकारी कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। एक अप्रैल से नौकरी शुरू करने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। एसओ जनार्दन प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतरवाया। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजन कुछ भी बता नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें