बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन पर दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटे तक खड़ी रही। बाद में दूसरे इंजन को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:45 पर दुर्ग से नौतनवां जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास पंहुची थी कि एक पशु ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके चलते चालक ने ट्रेन को तत्काल रोक दिया। ट्रेन में फंसे जानवर के अवशेष को निकाला गया और 10:22 बजे ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाया गया। बाद में गौर रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया और करीब दो घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। संवाद
शामली आठठे वाल में पूजा अर्चना करते श्रदांलू