फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डग्गामार वाहनों को पकड़ने के लिए मुस्तैद होगी प्रवर्तन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन विभाग में बनाई जा रही योजना, जल्द चलेगा अभियान
विज्ञापन

- कार्रवाई की जद में आएंगे बगैर फिटनेस वाले स्कूल वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन विभाग डग्गामार वाहनों पर नकेल कसने की तैयारी में है। इसके लिए सड़कों पर प्रवर्तन टीम मुस्तैद की जाएगी। विभाग में इसकी योजना तैयार की जा रही है। बिना परमिट एवं फिटनेस सवारी या स्कूली बच्चे ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विभाग चरणबद्ध ढंग से डग्गामार एवं अनाधिकृत वाहनों की धरपकड़ तेज करेगा। हाईवे एवं लोकल रूट पर ऐसे वाहनों की भरमार हो गई है। बिना परमिट के ही बस और कार में सवारियां ढोई जा रही हैं। वहीं 50 से अधिक संख्या में ऐसे स्कूल वाहन हैं, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। विभाग अब ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए सड़क उतरेगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल के निर्देशन में टीम तैयार की जा रही है। एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि हाईवे से लेकर सभी लोकल रूटों पर सघन चेकिंग अभियान जल्द ही शुरू होने वाला है। इसमें वह स्वयं, पीटीओ, आरआई समेत विभागीय टीम मौजूद रहेगी। अलग- अलग दिन के लिए रूट निर्धारित होंगे। संबंधित रूट पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बिना परमिट की सवारी ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत न होने वाले वाहन यदि स्कूली बच्चों को ढोते हुए मिलेंगे तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें