फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर उतरी प्रवर्तन टीम... 12 बसों पर कार्रवाई

Sun, 01 Sep 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबी दूरी की सात डग्गामार बसों को हर्रैया थाने में कराया गया बंद
विज्ञापन

- आरटीओ के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, पांच बसों का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन विभाग की परिवर्तन टीम शनिवार को लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर उतरी। छावनी क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर दोपहर तीन बजे के बाद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबी दूरी की सात डग्गामार बसों को हर्रैया थाने में बंद करा दिया गया। जबकि पांच अन्य बसों का चालान हुआ।
आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल के नेतृत्व में बस्ती एआरटीओ पंकज सिंह, संतकबीरनगर एआरटीओ प्रियंबदा और सिद्धार्थनगर एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य मय फोर्स के चौकड़ी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां गोरखपुर से लखनऊ और लखनऊ से गोरखपुर की ओर जाने वाली बसों की चेकिंग शुरू की गई। कुछ ही देर के बाद हाईवे के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चालक जहां-तहां सड़क पर गाड़ी खड़ी कर टीम के हटने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

प्रवर्तन टीम की चेकिंग में एक-एक कर सात बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गईं। यह बसें ऑल यूपी और ऑल इंडिया परमिट पर सवारियां ढोते हुए पाई गईं। इन्हें डग्गामार वाहनों की श्रेणी में चिह्नित करते हुए हर्रैया थाने में बंद करा दिया। इन बसों के आने के बाद थाना परिसर बसों से भर गया। जबकि इसमें यात्रा करने वालों लोगों को अन्य वाहनों पर बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच अन्य बसों का यातायात नियमों के वितरीत पाए जाने पर चालान किया गया। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि हाईवे समेत मंडल के सभी रूटों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान डग्गामार वाहन और कागजात पूर्ण न रखने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के चलते हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही कम हो गई थी। ट्रक चालक सूचना मिलते ही चेकिंग स्थल से दूर ढाबों और हाईवे के किनारे गाड़ी खड़ी कर टीम का पता लगाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें