पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने मंगलवार की दोपहर बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने स्टेशन के अभिलेखों के रख-रखाव, पब्लिक सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गति तेज करने का निर्देश दिया।
दोपहर ढाई बजे के करीब जीएम राजीव मिश्र ने रेलवे अधिकारियों के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर हो रहे निमार्ण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबधित लोगों से काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह काम पर नजर रखें। निर्माण कार्य गुणवत्तापरक होने चाहिए। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद पब्लिक सुविधाओं की जांच पड़ताल की।
कई स्थानों पर साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताई। पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ थाने का भी निरीक्षण किया। मालखाना, टिकट काउंटर, आरक्षण कार्यालय, एटीवीएम को भी देखा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों से भी बात की। व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर जीएम को ज्ञापन दिया।
इस मौके पर मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक एपी सिंह, मुख्य परिचालन अर्चना जोशी, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पीके सिंह, स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक एके सिंह, नसीम अहमद, भागीरथी आदि मौजूद रहे।