फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्मशान घाट निर्माण विवाद को एसडीएम ने सुलझाया

Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज ब्लाक के सड़वलिया गांव में मामले का निस्तारण करते एसडीएम गुलाब चन्द्र
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज क्षेत्र के सड़वलिया में श्मशान घाट निर्माण में विवाद का निस्तारण एसडीएम गुलाब चंद्र ने सोमवार को कराया। सड़वलिया में मनोरमा नदी के तट पर श्मशान घाट का निर्माण होना है। जमीन को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रधान मनोज त्रिपाठी ने मामले से डीएम प्रियंका निरंजन का अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम गुलाब चंद्र सड़वलिया पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की, जिसमें सभी से श्मशान घाट निर्माण को लेकर हामी भरी। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों में जमीन को लेकर कुछ मतभेद था वार्ता कर उसे दूर कर लिया गया है। सभी की सहमति पर श्मशान घाट का निर्माण उसी जमीन पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें