मुंडेरवा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुमटी को ट्रॉली में ले जाते कर्मी संवाद
मुंडेरवा। कस्बे में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जेसीबी के जरिये सड़क किनारे अवैध टीनशेड, दुकानें हटाई गईं। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण से आए दिन जाम लग जाता है, जिसकी वजह से स्कूल बस, एंबुलेंस व अन्य राहगीर परेशान होते हैं। ईओ कीर्ति सिह, नायब तहसीलदार बीर बहादुर सिंह और मुंडेरवा पुलिस ने अतिक्रमण को हटवाया। ईओ ने कहा कि बार-बार नोटिस दिया गया, किंतु कोई खाली नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। इस अवसर पर बजरंगी चौधरी, शिवम भट्ट, अभिषेक शुक्ल, अंकित श्रीवास्तव, सुनील कुमार, बलवंत मौजूद रहे। संवाद