परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बंजर जमीन से हटवाया गया कब्जा। संवाद
परशुरामपुर। क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में मंगलवार को राजस्व विभाग ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर में गाटा संख्या-75, बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर दी गई थी। तहसीलदार हर्रैया के न्यायालय से उक्त सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए आदेश पारित हुआ है। इसके अनुपालन में राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटवाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। मौके पर लेखपाल मुकेश कसौधन, अनुज गुप्ता, श्री प्रकाश गुप्ता, अरुण कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद