बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सदर की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संयुक्त मंच एनजेसीए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर होने वाली महाहड़ताल पर रणनीति बनाई। ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल ने कहा कि महाहड़ताल की सफलता के लिए शत प्रतिशत शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एकजुट करना आवश्यक है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। इसलिए आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। ब्लॉक मंत्री विजय प्रताप वर्मा ने कहा कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के हित को देखते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल लागू करना चाहिए। इस मौके पर मंत्री विजय प्रताप वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल, बृजेश कुमार पाण्डेय, विनोद गौतम, वंदना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद