फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटरियों पर अतिक्रमण, राहगीरों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदारों के कान में जूं नहीं रेंग रही है। अधिकांश सड़क की पटरियां सिकुड़ती जा रही हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आए दिन लगने वाले जाम में राहगीर परेशान होते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग के देईसाड़, महादेवा, बनकटी, महसों, बानपुर मार्ग के चौराहों पर अतिक्रमण है। वही बानपुर, मुंडेरवा, महसों, लालगंज आदि चौराहों पर अतिक्रमण है। सड़कों के किनारे पटरियों पर झाड़-झंखाड़ उगे हैं। कहीं-कहीं तो पटरी के साथ सड़क का हिस्सा भी अतिक्रमण की चपेट में है।
क्षेत्र के मुरलीधर शुक्ला, कमलेश चौधरी, सदानंद मिश्रा, बबलू दुबे, रमेश अग्रहरी आदि ने बताया कि दो वाहनों को आमने-सामने क्रॉस करना हो तो पटरी नहीं मिलेगी। उप जिलाधिकारी सदर हिमांशू कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हट जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें