फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिनिच रेलवे स्टेशन के पास से हटेगा अतिक्रमण, रेलवे ने जारी किया नोटिस

Tue, 04 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे की भूमि पर कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाकर कर लिया है कब्जा
विज्ञापन





गौर। पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की भूमि पर कब्जे को लेकर रेलवे प्रशासन सख्त हो गया है। अतिक्रमण खाली कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी करते चेतावनी दी है कि यदि समय रहते भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया तो इसे खाली कर दिया जाएगा।


गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित टिनिच रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि रेलवे की ओर से पहले से उस भूमि पर बैरिकेडिंग और दीवार चलाकर सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात आईडब्लू एसबी सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से झोपड़ी रखकर कब्जा कर लिया है। इसे खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि समय रहते अतिक्रमण खाली नहीं किया गया तो रेलवे व स्थानीय पुलिस के साथ के सहयोग से कब्जे को खाली कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें