फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य कक्ष में धरना

Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एपीएन पीजी कालेज में सोमवार को छात्रों ने अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष में धरना दिया।
विज्ञापन


प्राचार्य कक्ष में धरना देने की खबर लगते ही सीओ सिटी, कोतवाल, गांधीनगर, सिविल लाइन, कटरा चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ और कोतवाल के समझाने और अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर छात्र माने और प्राचार्य को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।

एपीएन पीजी कालेज में बाहरी लोगों और अराजक तत्वों के प्रवेश से नाराज छात्रों ने छात्रनेता आदित्य नारायण तिवारी की अगुवाई में प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर धरना देना शुरू कर दिया। प्राचार्य कक्ष में धरना देने से कालेज में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ कोतवाल और प्राचार्य ने छात्रों से बात की। आदित्य नारायण तिवारी ने बताया कि आए दिन अराजक तत्व कालेज परिसर में घुस आते है। छात्र छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं। सोमवार को एक युवक ने कालेज में उन्हे जान से मारने की धमकी दी, असलहा लहराया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद कालेज के छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष में पहुंचकर धरना देना शुरू किया।इस मौके पर छात्रसंघ महामंत्री रुपेश पांडेय, विधि संकाय प्रतिनिधि सर्वेश शुक्ल, अमित श्रीवास्तव, अवनीश मिश्र, शिवेश पांडेय, आदित्य सिंह, प्रशांत तिवारी, सोनू पांडेय, विवेक चौबे, शैलेंद्र दुबे आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें