फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने नाले की भूमि से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
बस्ती शहर के मालवीय रोड पर नाले के किनारे से अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पालिका ने नाले की भूमि से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

बस्ती। शहर के मालवीय रोड स्थित नाले की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने जिला प्रशासन के सहयोग से हटवा दिया। पालिका की भूमि पर एक शख्स ने पक्का निर्माण कराकर अतिक्रमण कर लिया था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन व पालिका से की थी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से कई बार अतिक्रमण हटवाने के लिए संबंधित को नोटिस दी गई थी, लेकिन वह नोटिस को दरकिनार कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर नगर पालिका के अखिलेश त्रिपाठी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और नाले की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी चलवाकर हटवा दिया। नाले की भूमि से होकर ही आम रास्ता भी गुजरा हुआ था, जो अतिक्रमण हटने के बाद खाली हो गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय लेखपाल राम पुजारी शर्मा, घनश्याम चित्रगुप्त, गिरीश कुमार सिंह, रौता चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय, इंस्पेक्टर महिला थाना शीला यादव, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें