कप्तानगंज चौराहे पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते भाजपा नेता जटा शंकर शुक्ल व अन्य।
पूर्वांचल समेत देश के 60 जिलों में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप है। जिसमें कई जिले उत्तर प्रदेश के हैं। स्वास्थ्य राज्य सरकार का विषय है लेकिन जेई, एई को खत्म करने के लिए केंद्र पूरी तरह गंभीर है। 11 एम्स बनाए जा रहे हैं जिसमें से गोरखपुर में एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने खुद किया है। यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश में गुंडा राज चरम पर है। बुलंदशहर की घटना इसका ताजा उदाहरण है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और गुंडा राज को खत्म करने के लिए अपना दल और भाजपा गठबंधन सफल होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने सिद्धार्थनगर जाते समय रुधौली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जिला मंत्री रवि सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, रामउग्रह जायसवाल, राजू पांडेय, राघवेंद्र सिंह आदि ने स्वागत किया।
हर्रैया में के के सिंह, वरुण सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्रा, कप्तानगंज चौराहे पर जटाशंकर शुक्ल, झिनकान चौधरी, सुखराम गौड़, राजेश त्रिपाठी, रिंकू दूबे, रुधौली में वरिष्ठ नेता संजय चौधरी की अगुवाई में पैडा शहीद स्थल पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। अनुप्रिया पटेल ने अमर शहीद शिव गुलाम सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित की और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम आसरे चौधरी जी के स्माधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के सिकंदरपुर, मखौडा, गोपीनाथपुर और महाखरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत किया गया। इस मौके पर बृजभवन पटेल, दूधनाथ पटेल. उमा शंकर वर्मा.रामसनेही.राजकिशोर वर्मा,शिवराम पटेल सहित तमाम भाजपाई व अपना दल के लोग मौजूद रहे।