फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौर में मिला इंसेफेलाइटिस का मरीज, मचा हड़कंप

Sat, 09 Nov 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का खून का नमूना लेती स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा बच्ची का इलाज
विज्ञापन


गोनहा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। गोनहा गांव इंसेफेलाइटिस का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग कीटीम गांव पहुंची और परिवार के सदस्यों सहित ग्रामीणों का खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

गोनहा गांव के बुद्धिराम चौधरी की पांच वर्षीय बेटी अदिति को दस दिन पहले से बुखार था। परिवार के लोग पहले निजी चिकित्सकों से दवा कराया। सुधार न होने पर एक नवंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तीन नवंबर को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में मामूली सुधार है। जांच में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दर्ज हो गया है। जैसे ही पोर्टल पर बीमारी की पुष्टि हुई की विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन सीएचसी गौर से पर्यवेक्षक जयप्रकाश गौतम, बीएचडब्ल्यू अमित कुमार द्विवेदी, आशा संगिनी प्रेमा वर्मा, आशा रंजना देवी व स्वीपर अशोक कुमार गांव पहुंचकर परिवार के पांच सदस्यों सहित 17 अन्य ग्रामीणों के खून के नमूने लिए और जांच के लिए लैब में भेज दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने नालियों में दवा छिड़काव कराने के साथ लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि गोनहा गांव में पांच वर्षीय बच्ची में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

...
कोट

इंसेफेलाइटिस काफी गंभीर बीमारी होती है। गौर के गोनहा गांव में एक बच्ची में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बीमारी को देखते हुए पंचायत राज विभाग को भी पत्र भेजा जाएगा, ताकि गांव में बेहतर साफ-सफाई व ठोस कदम उठाए जा सके।
-डॉ आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें