बनकटी। रोजगार सेवकों को आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनकी होली फीकी हो जाएगी। रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर मानदेय भुगतान के लिए बैठक की। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भारतीय ने कहा कि शासन व विभाग की मंशा के अनुरूप रोजगार सेवकों से 7788 रुपये मानदेय में बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है। फिर भी जुलाई महीने से अब तक मानेदय नहीं मिला है। इस दौरान सर्वेश शुक्ला, विजय यादव, दिनेश, महेंद्र यादव, अवनीश कुमार शुक्ल, राजेंद्र चौधरी, रामू चौधरी, रिंकी चौधरी, शिमला भारतीय आदि मौजूद रहीं। संवाद