बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कटरा में 26 फरवरी को एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। इस मेले में रोडवेज बस्ती डिपो के एआरएम भर्ती अधिकारी होंगे और संविदा चालक के रिक्त ड्राइवर पद के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कैम्पस भर्ती करेंगें। शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा आठ पास, लंबाई पांच फुट तीन इंच, अनुभव लाइसेंस हैवी वाहन चलाने का न्यूनतम दो वर्ष का। आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष छह माह से ऊपर होनी चाहिए। मानदेय 2.20 पैसा प्रति किलोमीटर, 6000 से अधिक किलोमीटर एवं 25 दिन के संचालन पर चार हजार का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा। साथ ही नाइट भत्ता एवं टारगेट से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। जाबसीकर सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। संवाद