फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईटीआई में रोजगार मेला 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती की ओर से विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य आईटीआई में एकदिवसीय रोजगार मेला में 14 जुलाई को लगेगा। मेले में वर्धमान यानर्ज एंड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना पंजाब कंपनी के प्रतिनिधि आईटीआई उत्तीर्ण युवा-युवतियों का साक्षात्कार लेंगे। मशीन ऑपरेटर और पैकिंग/चेकिंग पद पर चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

18 से 28 वर्ष आयु के आठवीं पास से 12वीं पास युवक-युवतियां आवेदन कर सकेंगे। जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि कंपनी सभी मानक पूर्ण करेगी। साइन एंड स्टैंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, लखनऊ में होम केयर एंड हॉस्पिटल से संबंधित रोजगार के लिए चयन किया जाएगा। स्थानीय नियोजकों में एलआईसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भी बीमा सलाहकार के पदों के लिए भर्ती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें