फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साक्षात्कार के आधार पर 23 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Thu, 03 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले को संबो​धित करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बस्ती। कटरा स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 65 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए हिस्सा लिया। साक्षात्कार के आधार पर 23 का चयन किया गया। रोजगार मेले में स्थानीय स्तर पर एक ट्रैक्टर एजेंसी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि हर युवा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार को प्राथमिकता देता है। यदि उन्हें घर के पास रोजगार मिल जाए तो परिवार को छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सेवायोजन की ओर से आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। महेंद्र ट्रैक्टर कंपनी के फील्ड अफसर व प्रोपराइटर चंद्रकेश सिंह ने रिसेिप्श्नस्ट‚ कंप्यूटर ऑपरेटर‚ सेल्स रिप्रजेंटेटिव पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन एमएम ओझा, सहायक जिला रोजगार अधिकारी ईशान प्रकाश, दयाराम वर्मा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, जय कुमार, वसीम खान‚ राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें