फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारी करेंगे आंदोलन

Mon, 11 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि उनकी 18 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि नियमित पदों पर तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी घोषित किए जाने, 10, 16, 26 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का एसीपी को लाभ, जर्जर हो चुके सरकारी आवासों की मरम्मत, जिला अस्पताल, मेडिकल काॅलेज में हृदयरोग, न्यूरो, यूरोलाजिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकाें की तैनाती, आदि मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था।
अब तक कोई पहल नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग की घोषणा तो जनवरी 2025 में कर दी किंतु अब तक कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें