फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अगले महीने मार्च के पहले सप्ताह में होली का त्योहार है। इसके दृष्टिगत महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समस्त राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थान, निकाय एवं कार्य प्रभारित समस्त कर्मचारियों को इस माह के वेतन भुगतान 28 फरवरी तक करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन के विशेष सचिव स्तर से डीएम और मुख्य कोषाधिकारी को भेजे गए पत्र में सभी कर्मचारियों को होली त्योहार से पहले वेतन भुगतान किए जाने का निर्देश हुआ है। यह भी कहा गया है कि एक मार्च को सामान्य अवकाश है। दो मार्च को होलिका दहन के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में सभी कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी, 2026 का वेतन एवं पेंशन भुगतान 28 फरवरी तक सुनिश्चित कराया जाए।
इस आदेश के तत्परता से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। इस आशय का आदेश निर्गत होने के बाद ही विभागों में वेतन बिल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले एक दो दिन में यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभागवार वेतन बिल टेजरी कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। ताकि पेंशनरों के अलावा कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन भुगतान निर्धारित समयावधि में की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें