फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Sat, 30 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालयों के 40 से अधिक लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने प्रभारी उप निदेशक कृषि एसके दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर कार्यालय पर यूपी मिनिस्ट्रियल फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सहायक राम निवास की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीडी की कार्यशैली और उनके उत्पीड़ात्मक रवैए को लेकर चर्चा हुई। एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें प्रभारी डीडी को उनके पद से हटाने की मांग की गई, और कहा गया कि मांग पूरी होने तक कोई भी लिपिक डीडी के पास राजकीय कार्यो को लेकर नहीं जाएगा।

यह भी निर्णय हुआ कि इसकी जानकारी, कृषि मंत्री, कृषि निदेशक, कमिश्नर, डीएम और जेडीए को पत्र द्वारा दी जाएगी। डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार के विरुद्घ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी डीडी एसके दुबे ने बताया कि यह एक प्रायोजित कार्यक्रम है। जब उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई करना शुरू किया तो कर्मचारी लामबंद होकर उनके विरोध में खड़े हो गए। बताया कि कर्मचारियों के विरोध के बावजूद वह अपना कार्य करते रहेंगे। संचालन सचिन पांडेय ने किया।

इस मौके पर पुनीत पांडेय, प्रदीप चतुर्वेदी, उपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, महेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप तिवारी, अमित चौधरी, दुर्गेश, मनीष पांडेय एवं राजेंद्र गुप्त सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें