फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संविधान दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी/मानिकचंद। संविधान दिवस पर गुरुवार को बनकटी और साऊंघाट ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया। बनकटी में बीडीओ शशि प्रकाश तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

वहीं साऊंघाट ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार और बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसकी मर्यादा बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के बाद गंधार, पकरी नासिर और मलिकपुरवा स्थित आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें