फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्मचारी की माैत, पेट्रोल पंप पर हंगामा...मालिक पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के हरदिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की मौत के बाद शनिवार को परिवार वालों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 25 वर्षीय युवक का शव पेट्रोल पंप परिसर में दोपहर करीब 2:30 बजे रखकर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अचानक हुए हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ, मगर आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे। निष्पक्ष जांच और गबन का साक्ष्य न मिलने पर पेट्रोल पंप मालिक पर कार्रवाई के आश्वासन पर 3:30 बजे हंगामा खत्म हुआ। हंगामा खत्म होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक उमेश राजभर के चाचा प्रदीप कुमार राजभर का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक की तरफ से गबन के झूठे आरोप में भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इससे वह तनाव में आ गया था। पुलिस से बचने के लिए वह भागा-भागा फिर रहा था। जबकि नौ लाख रुपये का लगाया गया गबन के आरोप का साक्ष्य अब तक उपलब्ध नहीं कराया है। पेट्रोल पंप मालिक को यह बताना चाहिए किसी बैंक खाते में लेनदेन हुई है। उन्होंने कहा कि तनाव की वजह से भतीजे की चार दिन पहले तबीयत खराब हो गई। शनिवार को हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। भतीजे की मौत के लिए गबन का आरोप लगाने वाले लोग जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। लोगों ने प्रशासन से युवक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हंगामा की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल मोती चंद राजभर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें