फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन अधिकार पार्टी की मंडलीय बैठक में एकजुटता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जन अधिकार पार्टी की मंडलीय बैठक अमहट घाट के पास विश्वकर्मा हॉल में रविवार को जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें संत रविदास को जयंती पर नमन किया गया। साथ ही, गरीब व वंचित समाज की आवाज उठाने के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष करने वाले जगदेव प्रसाद के योगदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रबिंद कुमार मौर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की एकता और सर्वसमाज के हितों के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। एकजुटता से ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक भागीदारी मिलेगी। मंडल प्रभारी शिवाजी कुशवाहा ने एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान बस्ती जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष जगन्नाथ मौर्य, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष राम सूरत मौर्य ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
इस दौरान अखिलेश प्रजापति, झिनकान मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, घनश्याम मौर्य, हनुमान मौर्य, अमरजीत मौर्य, विकास गौतम, जगदीश मौर्य, पंचराम मौर्य, रामदेव मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें