फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मछुआरा समाज के उत्थान पर दिया जोर

Sun, 28 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण शिविर में मत्स्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की दी गयी जानकार
विज्ञापन
बस्ती। मत्स्य विभाग की ओर से शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मछुआरा समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। वर्ष 2023-24 में संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकारें मछुआरा समाज की बेहतरी के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर मछुआरा समाज रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत निजी क्षेत्र के लिए 30 उप योजनाएं चलाई गई है। निजी भूमि पर तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, मत्स्य बीज इकाई की स्थापना आदि शामिल है। 30 मई से 15 जून तक आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। रामवृक्ष निषाद, अशोक कुमार निषाद, साहबदीन निषाद, दिव्य चौधरी, गंगाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें