फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 28 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कम्युनिटी पुलिसिंग के परिपेक्ष्य में बड़ेवन चौकी पर डेमो हुआ।
विज्ञापन
बस्ती। बड़े वन स्थित यातायात पुलिस चौकी पर शनिवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने यातायात पुलिस के ट्रैफिक के नियम केबारे में जागरूक किया। इस दौरान डॉग स्क्वायड प्रशिक्षकों ने कार्यकुशलता का प्रभावी प्रदर्शन किया। यहां फायर सर्विस की ओर से भी प्रदर्शन किया गया। महिलाओं को गैस सिलिंडर में लगी आग बुझाने के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें